Saturday 19 February 2022

क्या पोर्न देखना नार्मल है ?

 #sexuality_notes_by_anupama – 12
 - क्या पोर्न देखना नार्मल है ?
हाँ | महिलाओं के लिए भी, और पुरुषों के लिए भी | 


 - तो फिर पोर्न को ले कर इतना डिबेट क्यों है ?
क्योंकि हम hypocrites  हैं | हम पोर्न देखते भी रहना चाहते हैं और हम उसकी बुराई करके महान, पवित्र, ब्रह्मचारी बने रहने का ढोंग भी करते रहना चाहते हैं | 


 - पोर्न से सम्बंधित प्रोब्लम्स क्या हैं ?
वही, जो किसी भी मार्किट से सम्बंधित होती हैं | बहुत सारा पोर्न शोषण कर के बना होता है |
पोर्न unrealistic  होता है, क्योंकि बाज़ार की खपत के लिए बना है, और पुरुष महिलाओं से अधिक खर्च करने की क्षमता रखते हैं इसलिए अधिकतर पोर्न पुरुषवादी दृष्टिकोण से सेक्स को दिखाता है | जो कि स्वस्थ तरीका नहीं है |
पोर्न को ले कर कानून बहुत लचर हैं, इसलिए पोर्न बहुत आसानी से हासिल किया जा सकता है | वे लोग भी जो बेहतर खाना अफोर्ड  नहीं कर पते, पोर्न क्लिप्स की पेन ड्राइव या CD  खरीद पाते हैं |
पोर्न का सबसे बड़ा प्रॉब्लम - चाइल्ड पोर्नोग्राफी | सेक्स का कोई भी आयाम व्यक्तिगत चॉइस कह के जस्टिफाई किया जा सकता है - लेकिन शोषण जस्टिफाई नहीं किया जा सकता, किसी भी कीमत पर नहीं | विशेष तौर पर बच्चों का, मानसिक रूप से अस्वस्थ, या शारीरिक रूप से असमर्थ व्यक्तियों का | 


 - पोर्न ban करना समाधान क्यों नहीं है?
क्योंकि पोर्न के लिए कोई स्ट्रक्चर्ड नियम कानून बनाने के लिए साइकोलॉजी, सोशल स्टिग्मा, बाजार, जेंडर, उम्र, सेक्सुअलिटी, IT, कानून, बहुत सारे आयाम देखने होंगे, इसलिए, आलस कर के पोर्न साइट्स ban कर देना एक आसान और सरल उपाय है | Hypocrisy is always easier than owning up and cleaning your shit. 


 - उपाय क्या हैं?
कई सारे suggestions हैं | सब implementation  की नीयत पर निर्भर हैं | लेकिन जब तक सेक्स के बारे में बात नहीं होगी, जब तक सेक्स, मास्टरबेशन,सेक्सुअल सेफ्टी, consent, ज़िम्मेदारी की बातें normalize  नहीं होंगी, तब तक आप कुछ भी कर लें, कुछ नहीं बदलेगा |

डिस्क्लेमर - मेरी वॉल पर सेक्स और सेक्सुअलिटी के सम्बन्ध में बात इसलिए की जाती है कि पूर्वाग्रहों, कुंठाओं से बाहर आ कर, इस विषय पर संवाद स्थापित किया जा सके, और एक स्वस्थ समाज का विकास किया जा सके | यहाँ किसी की भावनाएं भड़काने, किसी को चोट पहुँचाने, या किसी को क्या करना चाहिए ये बताने का प्रयास हरगिज़ नहीं किया जाता | ऐसे ही, कृपया ये प्रयास मेरे साथ न करें | प्रश्न पूछना चाहें, तो वॉल पर पूछें, या फिर पहले कमेंट में गूगल फॉर्म है, वहां पूछ सकते हैं | इन पोस्ट्स को इनबॉक्स में आने का न्योता न समझें |
©Anupama Garg 2022

Google Form Link - https://forms.gle/9h6SKgQcuyzq1tQy6

No comments:

Post a Comment

Share your thoughts